28 September 2026 School Holiday: सितंबर महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और इसी बीच 28 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच सवाल बना हुआ है। कई लोग जानना चाहते हैं कि कल यानी 28 सितंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं लगेंगी।
ताजा जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को पंजाब में भगत सिंह जयंती और यूपी के बरेली में बारिश के चलते स्कूल बंद का ऐलान किया है।
पंजाब — शहीद भगत सिंह जयंती पर स्कूल बंद
28 सितंबर 1907 को शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर पंजाब भर के स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान 28 सितंबर को बंद रहेंगे। यह छुट्टी नर्सरी से लेकर कॉलेज स्तर तक लागू बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश (बरेली) — भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बरेली जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 28 सितंबर 2026 को बंद रखने का आदेश दिया है, क्योंकि लगातार भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई थी।
यह आदेश सिर्फ बरेली जिले पर लागू है, पूरे उत्तर प्रदेश पर नहीं।
बाकी देश में क्या स्थिति है?
पंजाब और बरेली को छोड़कर देश के किसी अन्य राज्य में 28 सितंबर के लिए राज्यव्यापी स्कूल अवकाश की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (बरेली को छोड़कर), राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित बाकी राज्यों में सोमवार को स्कूल सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है, जब तक कि किसी स्थानीय जिला प्रशासन ने मौसम या किसी अन्य वजह से अलग आदेश जारी न किया हो।
यदि इसके अलावा भी भारत में कल की किसी जिले में छूटी घोषित होगी तो यहां अपडेट कर दिया जायेगा।
सलाह: छुट्टी से जुड़े फैसले राज्य सरकार, जिला प्रशासन और निजी स्कूलों के स्तर पर अलग-अलग हो सकते हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों को अंतिम जानकारी के लिए अपने स्कूल या स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।







