राजस्थान बजट की 10 बड़ी घोषणाएं, छात्रों को मुफ्त टैबलेट से लेकर फ्री इंटरनेट तक, 4 लाख सरकारी नौकरी

राजस्थान बजट की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्ट टैबलेट और तीन साल तक फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की।

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। 4.90 लाख करोड़ रुपये के बजट में हर वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। बजट में खासकर युवाओं पर फोकस रहा है और आगामी पांच साल में चार लाख नई नौकरियां देने का ऐलान किया। इससे अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई बड़ी सौगातें मिली। भारत आयुष्मान की तर्ज पर अ​ब राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना शुरू की जाएगी।

1. प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनानाः एक जिला-एक उत्पाद के तहत हर जिले के प्रसिद्ध प्रोडक्ट्स को निर्यात करने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी।

2. बुनियादी सुविधाओं यानी सड़क, बिजली, पानी का विकास : 2750 किमी के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेंगे। 25 लाख घरों तक नल कनेक्शन। 3 नए सोलर पार्क। हर गांव में 2 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट।

3. शहरों और गांवों का सुनियोजित विकास: राजस्थान रीजनल एंड अर्बन प्लानिंग बिल लाया जाएगा। को- वर्किंग स्टेशन बनेंगे। बिजली लाइन अंडरग्राउंड होंगी। 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

4. किसान परिवारों का आर्थिक सशक्तीकरण : नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए 5 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। 5 हजार करोड़ खर्च होंगे। एक लाख 45 हजार बिजली कनेक्शन देंगे। 5 लाख नए किसानों को फसली ऋण मिलेगा।

5. बड़े उद्योगों के साथ छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन : डिफेंस मैनुफेक्चरिंग हब बनेगा। हर जिले के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पीएम यूनिटी मॉल की स्थापना। एमएसएमई पॉलिसी लाई जाएगी।

6. विरासत भी, विकास भी की सोच के साथ हेरिटेज संरक्षण : खाटू श्याम जी मंदिर का कॉरिडोर

100 करोड़ से बनेगा। हेरिटेज कंजर्वेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी बनेगी। दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम बनेगा।

7. हरित राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण : हरयालो राजस्थान मिशन शुरू होगा। 5 साल में 4000 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे। 10 करोड़ पौधे तैयार करने के लिए नई नर्सरी बनाई जाएंगी। हर जिले में स्थानीय पौधे तैयार होंगे।

8. मानव संसाधन व सबके लिए स्वास्थ्य : 5 साल में 4 लाख भर्तियां की जाएंगी। आयुष्मान भारत योजना की तरह मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना शुरू होगी। हर गांव में आयुष्मान मॉडल सीएचसी शुरू होगा।

9. गरीब व वंचित परिवारों के लिए गरिमामयी जीवन : 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। एससी-एसटी के कर्मचारियों को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। ईडब्ल्यूएस के लोगों को सस्ते दर पर कर्ज।

10. परफॉर्म, री-फॉर्म, ट्रांसफॉर्म के साथ सुशासन : पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। एक दर्जन से ज्यादा पॉलिसियों की घोषणा।

अयोध्या की तर्ज पर खाटूश्यामजी में 100 करोड़ का बजट किया जाएगा खर्च

• चार लाख भर्तियां करने का संकल्प लिया है राजस्थान सरकार ने एक लाख इसी वर्ष करवाने की घोषणा

• माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेगी

• राजस्थान में 50 नए स्कूल खोले जाएंगे,100 स्कूल क्रमोन्नत किए जाएंगे.

• 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट देने की घोषणा करती हूं।

• राजस्थान रोडवेज 500 नई बसों की खरीद करेगा। 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी।

• सड़क दुर्घटना में घायलों को समय अस्पताल पहुंचाने वालों को 5000 से बढ़ाकर सम्मान राशि 10,000 की गई।

• 200 विधानसभा क्षेत्र में 5-5 आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे..

• स्वतंत्रता सेनानियों को देय पेंशन राशि को 50,000 से बढ़ाकर 60,000 करने की घोषणा की जाती है

• लखपति दीदी योजना में महिलाओं की लगी लॉटरी- 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख होंगे लाभान्वितपुलिस विभाग में 5500 नए_ _पदों का होगा सृजन

• पुलिस विभाग में 5500 नए पदों का होगा सृजन

•किसानों के लिए 1 लाख 45 हज़ार नए विद्युत कनेक्शन जारी होंगे

•राजस्थान इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा

•गौवंस के गोबर से खाध बनाने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता

•जिला मुख्यालयों पर एग्री क्लीनिक की स्थापना

Leave a Comment