राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

राजस्थान फ्री मोबाइल दिए जाने को लेकर आया नया अपडेट, यहां से देखे कब मिलेंगे स्मार्टफोन

Rajasthan Free Mobile: अगर आप भी राजस्थान के नागरिक है और राजस्थान की सबसे बड़ी योजना के अपडेट का इंतजार कर रहे है तो आप सभी के लिए आज फ्री मोबाइल को लेकर नया अपडेट या गया है।

नई सरकार में फ्री मोबाइल से वंचित महिलाएं अब स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। लेकिन सोमवार को विधानसभा में सरकार ने स्मार्टफोन को लेकर अपनी राय जरुर व्यक्त कर दी है।

अगर आप भी जानना चाहते है की आज राजस्थान फ्री मोबाइल योजना को लेकर क्या नया अपडेट है तो ये आर्टिकल को पूरा पढ़े।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 

कांग्रेस सरकार में महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए गए थे। लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण स्मार्टफोन वितरित पर रोक लगा दी गई। और नई सरकार बनने के बाद वापस चुनाव में बिजी हो गई । भाजपा सरकार में स्मार्टफोन से वंचित महिलाएं अब स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। लेकिन सोमवार को विधानसभा में सरकार ने स्मार्टफोन को लेकर अपनी राय जरुर व्यक्त कर दी है।

अब तक 24 लाख से अधिक बांटे स्मार्टफोन

सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि जनवरी 2024 तक राज्य में 24 लाख 56 हजार महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। इसके बाद इस योजना के तहत गत वर्ष 9 अक्टूबर 2023 को विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद स्मार्टफोन वितरण करने की योजना को स्थगित कर दिया गया।
इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1811.30 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया था। इसमें से 1745.22 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

अब फ्री मोबाइल को लेकर ये आया नया अपडेट सरकार ने यह रखी मंशा

विधानसभा में विधायक विकास चौधरी ने सवाल पूछा कि क्या सरकार स्मार्टफोन से वंचित महिलाओं को स्मार्टफोन देने का विचार रखती है। इस पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जवाब आया है कि इस योजना से महिलाओं को हुए लाभ व जनहित का परीक्षण करके स्मार्टफोन योजना पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
राजस्थान में फ्री मोबाइल की हर अपडेट सबसे पहले पाना चाहते है Yes/No

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें