राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

Rajasthan Sarpanch Chunav Lottery Result 2026: राजस्थान सरपंच आरक्षण लॉटरी रिजल्ट जारी, देखें किस ग्राम पंचायत की सीट किस वर्ग के लिए हुई आरक्षित

Rajasthan Sarpanch Chunav 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर आज 24 सितंबर 2026 को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से इस लॉटरी का इंतजार किया जा रहा था। अब लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतवार सरपंच सीट की आरक्षण स्थिति साफ होगी।

राजस्थान पंचायती राज विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी उपखंड स्तर पर कराई जा रही है। इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा।

Rajasthan Sarpanch Lottery Result 2026:

आज संबंधित उपखंड मुख्यालय पर सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरपंच पद की श्रेणी की जानकारी सामने आएगी।

यानी जिन लोगों की नजर अपनी ग्राम पंचायत की सरपंच सीट पर है, उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। लॉटरी के बाद यह पता चल सकेगा कि संबंधित ग्राम पंचायत की सीट सामान्य, महिला, SC, ST या OBC वर्ग में गई है।

24 सितंबर को क्या तय होगा?

सरपंच आरक्षण लॉटरी में मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। इसके साथ वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी निर्धारित किया जाएगा।

तारीखआरक्षण लॉटरी
23 सितंबर 2026जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य
24 सितंबर 2026सरपंच और वार्ड पंच

23 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों की लॉटरी हुई, जबकि 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों की प्रक्रिया उपखंड स्तर पर रखी गई है।

अपनी ग्राम पंचायत का Sarpanch Lottery Result कैसे देखें?

लॉटरी पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतवार आरक्षण की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन, उपखंड कार्यालय या आधिकारिक सरकारी सूचना के माध्यम से सामने आएगी।

अपनी ग्राम पंचायत की सीट देखने के लिए:

सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत का whataaps ग्रुप देखे वहां बहुत से यूजर ग्राम पंचायत वाइस या तहसील वाइज कौनसी सीट आ रही है उसकी जानकारी दे रहे होंगे। उसके अलावा आपके गांव से जो महिला या पुरुष सरपंच के लिए दावेदारी कर रहे है उनसे संपर्क करके भी जानकारी ली जा सकती है।

राजस्थान में सरपंच की सीट किस वर्ग के लिए हुई?

लॉटरी के परिणाम में ही इसका पता चलेगा। हर ग्राम पंचायत की सीट एक जैसी नहीं होगी। निर्धारित आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग ग्राम पंचायतों में SC, ST, OBC और महिला वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

इसलिए अगर आप किसी विशेष ग्राम पंचायत से सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी ग्राम पंचायत का नाम देखकर ही सीट की श्रेणी की पुष्टि करें।

Rajasthan Sarpanch Election Date 2026

आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद अब सबकी नजर राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम पर रहेगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आयोग लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। चुनाव की अंतिम तारीखों की पुष्टि आयोग की आधिकारिक अधिसूचना से ही होगी।

Rajasthan Sarpanch Lottery Result 2026 Live Update

24 सितंबर: सरपंच और वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी
लॉटरी के बाद: ग्राम पंचायतवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट
अगला इंतजार: राजस्थान पंचायत चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम

झुन्झूनू के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पदों की स्थिति निम्न प्रकार रही है :-

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें