राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

जन आधार में आय अपडेट हुई या नहीं, SSO ID से ऐसे चेक करें

राजस्थान में अगर आपने अपने जन आधार कार्ड में परिवार की वार्षिक आय अपडेट करने के लिए आवेदन किया है तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि जन आधार में आय अपडेट हुई या नहीं? आवेदन करने के बाद आय का स्टेटस कहां दिखाई देगा और अगर अभी भी Pending दिखा रहा है तो आगे क्या करना होगा?

अब आप अपनी SSO ID के माध्यम से जन आधार पोर्टल पर जाकर आय अपडेट से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ सकती है, बशर्ते आपका आवेदन और जन आधार आपकी SSO ID से जुड़ा हुआ हो।

इस लेख में हम आपको Jan Aadhar Card Me Income Update Status Check Online करने का तरीका बताएंगे।

इस बार राजस्थान में पेंशन सत्यापन आय अपडेट होने के बाद ही होगा, इसलिए इस बार आय अपडेट करवाना ओर उसका स्टेटस चेक करना सभी राजस्थान के लोगों के लिए जरुरी है।

Jan Aadhar Income Update 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
सेवा का नामJan Aadhaar Income Update
राज्यराजस्थान
संबंधित विभागराजस्थान जन आधार प्राधिकरण
पोर्टलRajasthan SSO
अपडेट का माध्यमSSO ID और ई-मित्र
जरूरी दस्तावेजITR या नोटरी से सत्यापित दस्तावेज
सत्यापन प्रक्रियादो स्तर पर
स्टेटस चेकSSO ID से
आधिकारिक वेबसाइटjanaadhaar.rajasthan.gov.in

जन आधार में परिवार की आय अपडेट करना क्यों जरूरी है?

जन आधार कार्ड राजस्थान के परिवारों का सामाजिक और आर्थिक विवरण रखने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें परिवार के सदस्यों की जानकारी के साथ परिवार की वार्षिक आय का विवरण भी दर्ज रहता है।

कई सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों की पात्रता तय करने के लिए परिवार की आय देखी जाती है। ऐसे में अगर जन आधार में पुरानी आय दर्ज है तो पात्रता जांच के समय परेशानी हो सकती है।

इसीलिए परिवार की आय का सही विवरण जन आधार में अपडेट करवाना जरूरी है।

Jan Aadhar Card Me Income Update Status Check कैसे करें?

अगर आपने पहले ही परिवार की आय अपडेट करने के लिए आवेदन कर दिया है या आवेदन करने से पहले पुरानी आय देखना चाहते है तो नीचे बताए गए तरीके से स्टेटस चेक कर सकते है।

Step 1. राजस्थान SSO पोर्टल खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Rajasthan SSO LoginStep 2. SSO ID से लॉगिन करें

  • अपनी SSO ID दर्ज करें।

  • पासवर्ड भरें।

  • कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • Login बटन पर क्लिक करें।

Step 3. Jan Aadhaar Portal खोलें

SSO डैशबोर्ड पर पहुंचने के बाद Applications या Quick Search में Jan Aadhaar सर्च करें। इसके बाद जन आधार पोर्टल खोलें।

जन आधार कार्ड साइट ओपन करने के लिए जन आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना होगा।

Step 4. जन आधार फैमिली स्टेटस  खोलें

जन आधार ऐप में उपलब्ध एनरोलमेंट वाले ऑप्शन में जाकर फैमिली स्टेटस वाले विकल्प कर क्लिक करना होगा।

Step 5. Income Update की स्थिति देखें

जन आधार फैमिली स्टेटस खुलने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जहां विवरण वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा।

Step 6. आवेदन की स्थिति समझें

आपके आवेदन की स्थिति Pending, Approved या Rejected दिखाई दे सकती है। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करें। साथ में income अभी कितनी लिखी हुई है। कौन कौन सी जानकारी अधूरी है वो सब यहां से चेक कर सकते है।

ध्यान दे: जन आधार में जो जो चीज अपडेट के लिए अधूरी हो उसे सभी जानकारी के साथ अपडेट कर ले।

Emitra से जन आधार में Income Update कैसे करें?

अगर आपने अभी तक जन आधार में परिवार की वार्षिक आय अपडेट नहीं की है तो ई मित्र एजेंट की दुकान पर जाकर आप अपनी आय अपडेट करवा सकते है।

Jan Aadhar Income Update से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQ)

1. जन आधार में आय अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें?

अपनी SSO ID से लॉगिन करके Jan Aadhaar ऐप में संबंधित Edit/Update सेवा और उपलब्ध आवेदन स्थिति देखें।

2. क्या जन आधार में आय SSO ID से अपडेट कर सकते हैं?

हां, नागरिक अपनी SSO ID से जन आधार में परिवार की वार्षिक आय संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3. जन आधार में आय अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आधिकारिक FAQ में निश्चित समय सीमा नहीं बताई गई है। आवेदन दो स्तर पर सत्यापित होने के बाद अपडेट होता है।

4. क्या जन आधार में आय दोबारा अपडेट कर सकते हैं?

एक वित्तीय वर्ष की आय सामान्य रूप से दोबारा संशोधित नहीं की जा सकती। दस्तावेज से अलग टाइपिंग गलती होने पर एक बार सुधार की अनुमति है।

5. जन आधार में आय अपडेट नहीं होने पर कहां संपर्क करें?

आप संबंधित सत्यापन अधिकारी, नजदीकी ई-मित्र या जन आधार हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपने जन आधार में परिवार की वार्षिक आय अपडेट करने के लिए आवेदन किया है तो SSO ID के माध्यम से संबंधित आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। आय अपडेट की प्रक्रिया में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिकारियों द्वारा दो स्तर पर सत्यापन किया जाता है। दोनों सत्यापन पूरे होने के बाद ही आय जन आधार में अपडेट होती है।

इसलिए आवेदन करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें और स्टेटस की जानकारी लेते रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें