राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

BiharOne Portal से जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार के नागरिकों के लिए जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र बनवाना अब और आसान हो गया है। बिहार सरकार ने इन सेवाओं के लिए BiharOne Portal शुरू किया है, जहां नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

अगर आप भी बिहार राज्य से है ओर आपको भी इन प्रमाणपत्रों की जरूरत पड़ती रहती है चाहे वो स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरी, आरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती है।

अब आपको अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं बिहार सरकार के द्वारा biharone.bihar.gov.in Portal Se ये सभी काम आप घर बैठे कर सकते हो।

BiharOne Portal 2026 Overview 

विवरणजानकारी
पोर्टल का नामBiharOne Portal
राज्यबिहार
विभागसामान्य प्रशासन विभाग
उपलब्ध सेवाएंजाति, आय, निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य सेवाएं
आवेदन का तरीकाऑनलाइन और CSC
रजिस्ट्रेशनएक बार नागरिक पंजीकरण
सामान्य समय-सीमा10 कार्य दिवस
आधिकारिक वेबसाइटbiharone.bihar.gov.in

 

बिहार one पोर्टल पर कौन-कौन से प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं?

BiharOne पोर्टल के सामान्य प्रशासन विभाग में नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध हैं।

प्रमाणपत्रउपयोग
जाति प्रमाणपत्रआरक्षण, एडमिशन, सरकारी नौकरी और योजनाएं
आय प्रमाणपत्रछात्रवृत्ति, फीस में छूट और सरकारी योजनाएं
निवास प्रमाणपत्रबिहार का निवासी होने का प्रमाण
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रसंबंधित आरक्षण और भर्ती में पात्रता
EWS प्रमाणपत्रआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पात्रता

इसके अलावा पोर्टल पर अन्य विभागों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

BiharOne Portal Registration kaise kare?

अगर आप पहली बार BiharOne Portal पर आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपना नागरिक अकाउंट बनाना होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://biharone.bihar.gov.in/ खोलें।
  2. होम पेज पर Citizen Login / Register विकल्प चुनें।
  3. नए नागरिक के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें।
  4. मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
  5. पोर्टल के निर्देशों के अनुसार अपनी प्रोफाइल बनाएं।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

फॉर्म में कुछ जानकारी अपने आप भी भरी जा सकती है। अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरण जरूर जांचें।

जाति प्रमाणपत्र के लिए BiharOne Portal से आवेदन कैसे करें?

अगर आपको जाति प्रमाणपत्र बनवाना है तो नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1: BiharOne की आधिकारिक वेबसाइट खोलकर Citizen Login करें।

स्टेप 2: विभागों की सूची में General Administration Department (सामान्य प्रशासन विभाग) चुनें।

स्टेप 3: अब नागरिक सेवाओं में Caste Certificate (जाति प्रमाणपत्र) विकल्प चुनें।

स्टेप 4: अपनी जरूरत के अनुसार अंचल स्तर की सेवा चुनें और आवेदन फॉर्म खोलें।

स्टेप 5: फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, पता, जाति और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 6: आधार कार्ड, निवास प्रमाण और जाति से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7: आवेदन में भरी गई जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें।

स्टेप 8: आवेदन सफल होने के बाद मिलने वाला Application Reference Number सुरक्षित रख लें।

इसी नंबर की मदद से आप आगे आवेदन का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए BiharOne Portal पर ये प्रक्रिया अपनाएं:

  1. BiharOne पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. General Administration Department के अंतर्गत Income Certificate विकल्प चुनें।
  3. अपनी जरूरत के अनुसार अंचल स्तर की सेवा चुनें।
  4. आवेदन फॉर्म में नाम, पता और परिवार की आय से संबंधित जानकारी भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  7. प्राप्त आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें।

आय प्रमाणपत्र के लिए नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी स्लिप या Form 16, स्वरोजगार से आय का विवरण, खेती की आय होने पर जमीन से संबंधित दस्तावेज और परिवार की आय का स्व-घोषणा पत्र मांगा जा सकता है।

निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

बिहार का आवासीय या निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://biharone.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  2. Citizen Login करें।
  3. General Administration Department में जाएं।
  4. Residential Certificate (निवास प्रमाणपत्र) सेवा चुनें।
  5. अंचल स्तर की सेवा का चयन करें।
  6. अपना नाम, पता, जिला, प्रखंड और अन्य जानकारी भरें।
  7. आधार कार्ड और निवास से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें।
  8. आवेदन सबमिट करके Reference Number नोट कर लें।

आवेदन की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

तीनों प्रमाणपत्रों के लिए दस्तावेज अलग-अलग हो सकते हैं। सामान्य तौर पर नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें।

प्रमाणपत्रजरूरी दस्तावेज
जाति प्रमाणपत्रआधार कार्ड, निवास प्रमाण, माता-पिता या परिवार का जाति प्रमाणपत्र अथवा जाति का अन्य प्रमाण
आय प्रमाणपत्रआधार कार्ड, आय का प्रमाण, सैलरी स्लिप/Form 16 या स्वरोजगार का विवरण
निवास प्रमाणपत्रआधार कार्ड, निवास का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो
अन्यमोबाइल नंबर और स्व-घोषणा पत्र, जहां मांगा जाए

जरूरी सूचना: पोर्टल पर सेवा के अनुसार दस्तावेजों की अंतिम सूची दिखाई जाती है। आवेदन करने से पहले उसी सूची को जरूर देखें।

BiharOne Portal पर आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

जाति, आय या निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के बाद आप घर बैठे उसका स्टेटस देख सकते हैं।

स्टेप 1: BiharOne की वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: अपने नागरिक अकाउंट में लॉगिन करें।

स्टेप 3: पोर्टल पर Track & Download या आवेदन ट्रैक करने का विकल्प चुनें।

स्टेप 4: अपना Application Reference Number दर्ज करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

यदि आवेदन स्वीकृत हो गया है तो पोर्टल पर उपलब्ध डाउनलोड विकल्प से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

BiharOne से प्रमाणपत्र डाउनलोड कैसे करें?

आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कई माध्यम उपलब्ध हैं:

  • BiharOne पोर्टल के Track & Download विकल्प से।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए SMS लिंक से।
  • रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए प्रमाणपत्र से।
  • DigiLocker के माध्यम से, जहां उपलब्ध हो।
  • CSC या लोक सेवा केंद्र से।

आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही दर्ज करें, ताकि प्रमाणपत्र से संबंधित सूचना प्राप्त हो सके।

अंचल, अनुमंडल और जिला स्तर के प्रमाणपत्र में क्या अंतर है?

BiharOne पोर्टल पर जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए अंचल, अनुमंडल और जिला स्तर के विकल्प दिखाई देते हैं।

  • अंचल स्तर: सामान्य आवेदन की शुरुआत संबंधित अंचल/राजस्व अधिकारी के स्तर से होती है।
  • अनुमंडल स्तर: अनुमंडल स्तर की सेवा के लिए संबंधित पहले के आवेदन का Reference Number और Token Number मांगा जा सकता है।
  • जिला स्तर: जिला स्तर की प्रक्रिया में भी संबंधित निचले स्तर के आवेदन का विवरण जरूरी हो सकता है।

सामान्यतः पहले अंचल स्तर पर आवेदन करना चाहिए। यदि आवेदन अस्वीकृत होता है या निर्धारित समय में सेवा नहीं मिलती है तो RTPS अधिनियम के तहत अपील की व्यवस्था उपलब्ध है। अनुमंडल अधिकारी पहली अपील और जिला अधिकारी दूसरी अपील के लिए संबंधित प्राधिकारी होते हैं।

BiharOne Portal से आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • नाम और पिता का नाम सभी दस्तावेजों में एक जैसा रखें।
  • सही मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • दस्तावेज साफ और निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज न लगाएं।
  • आवेदन संख्या और रसीद सुरक्षित रखें।
  • पहले से वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध है तो नया आवेदन करने से पहले उसकी वैधता और उपयोग की शर्तें जांच लें।
  • एक ही प्रमाणपत्र के लिए बार-बार आवेदन न करें।

निष्कर्ष

बिहार सरकार का BiharOne Portal नागरिकों के लिए जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र जैसी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अब नागरिक घर बैठे रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।

अगर आपको जाति, आय या निवास प्रमाणपत्र की जरूरत है तो आधिकारिक BiharOne पोर्टल पर जाकर आवेदन करें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी और दस्तावेज सही रखें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 thought on “BiharOne Portal से जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?”

Comments are closed.