Karnataka SIR Draft Voter List 2026 Hindi: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) को लेकर बड़ी अपडेट किसी भी समय अब Ceo Karnataka वेबसाइट पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा सकती है।
राज्य में घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाने का काम पूरा हो चुका है और अब पहली Karnataka Draft Voter List 2026 जारी होने का इंतजार है।
SIR प्रक्रिया के दौरान कर्नाटक में बड़ी संख्या में मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में करीब 5.54 करोड़ फॉर्म बांटे गए थे, जिनमें से लगभग 4.46 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। ऐसे में शुरुआती आंकड़ों के आधार पर करीब 1.08 करोड़ वोटरों के नाम पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि 24 अगस्त को जारी होने वाली सूची केवल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट होगी, अंतिम सूची नहीं। जिन मतदाताओं का नाम इस सूची में नहीं होगा, उन्हें निर्धारित समय के दौरान दावा दर्ज कराने और आवश्यक सुधार करवाने का मौका मिलेगा।
कर्नाटक में कितने वोटरों के नाम छूट सकते हैं?
कर्नाटक में SIR अभियान के दौरान मतदाताओं के रिकॉर्ड का बड़े स्तर पर सत्यापन किया गया। घर-घर सर्वे के दौरान कुछ मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, जबकि कई मतदाताओं के दूसरी जगह स्थायी रूप से शिफ्ट होने की जानकारी सामने आई।
Delhi SIR Draft Voter List 2026 PDF Download: दिल्ली SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार—
- 15,28,985 मतदाता ऐसे बताए गए जो सर्वे के दौरान नहीं मिल सके।
- 65,61,607 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके बताए गए।
- 16,38,839 मतदाता मृत पाए गए।
- 7,07,792 मतदाताओं के रिकॉर्ड डुप्लीकेट या संदिग्ध पाए जाने की जानकारी सामने आई।
इन आंकड़ों के आधार पर बड़ी संख्या में नाम पहली Karnataka SIR Draft Voter List 2026 में नहीं दिखाई दे सकते हैं।
लेकिन केवल ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता का नाम हमेशा के लिए हटा दिया गया है। आगे दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चलेगी।
Karnataka SIR Draft Voter List 2026 कब जारी होगी?
कर्नाटक SIR प्रक्रिया के लिए मतदाताओं को इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| पहली Karnataka Draft Voter List जारी | 24 अगस्त 2026 |
| दावा और आपत्ति दर्ज करने की अवधि | 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 |
| रिकॉर्ड और दावों की जांच | निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार |
| Karnataka Final Voter List 2026 जारी | 27 अक्टूबर 2026 |
इसलिए 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सभी मतदाताओं को अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए।
Maharashtra SIR Draft Voter List 2026: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखें?
Karnataka Draft Voter List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?
Karnataka SIR Draft Voter List में नाम कैसे देखें? ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद मतदाता ऑनलाइन अपनी जानकारी चेक कर सकेंगे।
नाम देखने के लिए सामान्य रूप से नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाए जा सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल में Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
Voters’ Service Portal: https://voters.eci.gov.in/
वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई अलग-अलग वोटर सर्विस दिखाई देंगी।
Step 2: Services में Download Electoral Roll चुनें
अब होम पेज पर Services सेक्शन में जाएं।
यहां आपको Download Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
ECI के अनुसार इसी सुविधा के जरिए Electoral Roll PDF और SIR के तहत आने वाले राज्यों की Draft Roll डाउनलोड की जा सकती है।
Step 3: Karnataka राज्य का चयन करें
अब डाउनलोड वाले पेज पर आपको राज्य से संबंधित विकल्प दिखाई देंगे।
यहां Karnataka को सिलेक्ट करें।
इसके बाद संबंधित चुनावी जानकारी भरने के लिए आगे का पेज खुलेगा।
Step 4: Roll Type में SIR Draft List चुनें
अब Roll Type का विकल्प दिखाई देगा।
यहां आपको SIR Draft List का विकल्प चुनना है।
इसके बाद कर्नाटक की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से संबंधित विकल्प उपलब्ध होंगे।
Step 5: अपनी विधानसभा चुनें
अब आपको अपनी Assembly Constituency यानी विधानसभा क्षेत्र का चयन करना होगा।
अपनी विधानसभा का नाम ध्यान से चुनें, क्योंकि इसी के आधार पर आपकी संबंधित वोटर लिस्ट PDF उपलब्ध होगी।
Step 6: भाषा का चयन करें
अब उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद की Language चुनें।
भाषा का चयन करने के बाद आगे बढ़ें।
Step 7: Captcha Code भरें
अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha Code सही-सही दर्ज करें।
Captcha गलत भरने पर PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती है, इसलिए इसे ध्यान से भरें।
Step 8: Download पर क्लिक करें
सभी जानकारी भरने के बाद Download बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी चुनी हुई विधानसभा की Karnataka SIR Draft Voter List 2026 PDF डाउनलोड हो जाएगी।
Karnataka SIR Draft Voter List PDF में अपना नाम कैसे खोजें?
PDF डाउनलोड होने के बाद उसे अपने मोबाइल में खोलें। अगर PDF में Search की सुविधा उपलब्ध है तो Search या Find विकल्प का इस्तेमाल करके अपना नाम या अन्य उपलब्ध विवरण खोज सकते हैं।
नाम मिलने के बाद अपना नाम, Part Number, Serial Number और अन्य मतदाता विवरण ध्यान से जांच लें।
अगर PDF में नाम खोजने में परेशानी हो रही है तो ECI के Voter Services Portal पर Search Your Name in Voter List सुविधा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ECI पोर्टल पर नाम और मतदान संबंधी जानकारी खोजने की सुविधा उपलब्ध है।
CEO karnataka SIR Draft List
CEO Karnataka SIR Draft List डाउनलोड करने के लिए:
- सबसे पहले CEO Karnataka की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Draft Roll 2026 के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Status में संबंधित विकल्प चुनें।
- Year में 2026 का चयन करें।
- इसके बाद SIR Draft Roll चुनें।
- अपना District यानी जिला चुनें।
- अब अपनी Assembly Constituency यानी विधानसभा का चयन करें।
- स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code दर्ज करें।
- इसके बाद Download के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपकी चुनी हुई विधानसभा की Karnataka SIR Draft Voter List 2026 PDF डाउनलोड हो जाएगी।
Karnataka SIR Draft Voter List में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर Karnataka Draft Voter List 2026 में आपका नाम नहीं दिखाई देता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। 24 अगस्त को जारी होने वाली सूची प्रारंभिक या ड्राफ्ट सूची है।
मतदाताओं को 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए दावा करें
यदि आप मतदाता बनने के पात्र हैं लेकिन आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना दावा दर्ज कराया जा सकता है।
- अगर वोटर लिस्ट मे नाम गलत है, पता गलत है,
- उम्र या जन्मतिथि में त्रुटि है,परिवार से संबंधित जानकारी गलत है,तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है
- अपने क्षेत्र के BLO यानी Booth Level Officer से संपर्क करके भी वोटर लिस्ट और SIR रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
निष्कर्ष
Karnataka SIR Draft Voter List 2026 कर्नाटक के करोड़ों मतदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। SIR प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में वोटरों के नाम पहली ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं होने की संभावना है, इसलिए 24 अगस्त 2026 के बाद हर मतदाता को अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए।
अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। निर्धारित अवधि 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 के बीच अपना दावा दर्ज कराएं या गलत जानकारी में सुधार करवाएं। दावों और आपत्तियों की जांच के बाद 27 अक्टूबर 2026 को कर्नाटक की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।







