राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

बेरोजगार युवाओं के खुशखबरी ! 12वीं पास को मिलेंगे 6 हजार, डिप्लोमा वाले को 8 और ग्रेजुएट को 10 हजार देगी सरकार, नई योजना का ऐलान

Ladla Bhai Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहन के बाद ‘लाडला भाई योजना’ शुरू होने जा रही है. इसमें 12वीं पास करने वाले युवाओं को राज्य सरकार हर महीने 6 हजार रुपये देगी. वहीं डिप्लोमा करने वाले युवाओं को 8 हजार रुपये, जबिक ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

अगर आप भी जानना चाहते है ये रूपए किसे मिलेंगे,इसके लिए क्या करना होगा तो ये आर्टिकल को पूरा पढ़े।

मुख्यमंत्री लाडला भाई योजना

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से की गई है, विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा बड़ा होते देख अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ी घोषणा कर दी है मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडला भाई योजना की शुरुआत की घोषणा  17 जुलाई 2024 को की है लाडला भाई योजना के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाएगा

लाडला भाई योजना के माध्यम से युवओं को फैक्ट्री में अप्रेंटिस कोर्स करने का मौका मिलेगा और अप्रेंटिस कोर्स करने के दौरान उन्हें सरकार की ओर से शानदार वजीफा प्रदान किया जाएगा जिसकी मदद से युवाओं की आर्थिक सहायता भी हो सकेगी और उनकी बेरोजगारी को भी दूर किया जा सकेगा।

योजना में कितने लोगों को होगा लाभ

योजना की घोषणा करते हुए, सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार राज्य के युवाओं को कारखानों में अप्रेंटिसशिप के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जहां वे काम करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह इतिहास में पहली बार है कि किसी सरकार ने इस तरह की योजना शुरू की है, इसे बेरोजगारी की समस्या का समाधान बताते हुए। इस योजना के तहत युवाओं को कारखानों में अप्रेंटिसशिप के अवसर दिए जाएंगे और सरकार उन्हें वजीफा देगी।

Maharashtra Ladla Bhai Yojana Registration 

लाडला भाई योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया संभवत ऑनलाइन रखी जाएगी अभी इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई है और जल्द ही इसके लिए अलग से पोर्टल भी जारी किया जा सकता है

सरकार द्वारा लाडला भाई योजना के आवेदन की प्रक्रिया जारी होते ही हमारे द्वारा आपको सबसे पहले व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल में सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी इसलिए आप अगर अभी तक नहीं जुड़े हैं तो तुरंत जुड़ जाए

तो दोस्तों यह थी लाडला भाई योजना की जानकारी जिसमें महाराष्ट्र के बेरोजगार युवा आवेदन करके अप्रेंटिस कोर्स कर सकते हैं और सरकार की ओर से अप्रेंटिस कोर्स के दौरान एक शानदार भता भी प्राप्त कर सकते हैं अप्रेंटिस कोर्स के पश्चात उन्हें एक अच्छा रोजगार का अवसर भी मिल जाएगा।

सरकार की नई योजनाओ की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े क्लीक हेयर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें