Rajasthan Student Union Elections 2026: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है! इस बार प्रदेशभर में छात्र संघ चुनाव को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार छात्रों का धरना जारी रहा है। काफी दिनों से युवा शक्ति इसके लिए लगातार आवाज उठा रही थी। छात्रों ने कहा चुनाव नहीं होने से गंभीर मुद्दों पर छात्रों की आवाज दब गई है।
Rajasthan Student Union Elections 2026
प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल सितंबर में नगर निकाय और अक्टूबर में पंचायत चुनाव होंगे। संभव है कि इसकी तैयारी भी प्रशासन ने शुरू कर दी होगी। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भी छात्रसंघ चुनाव टल सकता है। क्योंकि, पिछले साल भी सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने की जानकारी दी थी। चूंकि पिछले 16 साल में 11 बार हुए छात्रसंघ चुनाव जून से अगस्त के बीच हुए हैं। अगस्त बाद छात्रसंघ चुनाव कभी नहीं हुए। यानी लगातार चौथे साल छात्रसंघ चुनाव टलना तय हैं।
राजस्थान छात्रसंघ चुनाव क्या है?
राजस्थान छात्रसंघ चुनाव एक चुनाव है जो राजस्थान राज्य में स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ के पदों के लिए, आयोजित किया जाता है। यह चुनाव छात्रों के नेतृत्व में उम्मीदवारों के बीच होता है, जिसमें छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए मतदान होता है।
राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में आम छात्रों को विभिन्न पदों पर उम्मीदवार खड़े होते हैं, जैसे कि छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि। छात्रसंघ चुनाव छात्रों के नेतृत्व में बदलाव और विभिन्न छात्रकार्यों के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह छात्रों को अधिकार और सामाजिक संबंधों में अपनी भूमिका का अनुभव करने का एक अवसर प्रदान करता है।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कब होंगे?
राजस्थान में फिलहाल छात्र संघ चुनाव की कोई तारीख तय नहीं है। इस शैक्षणिक सत्र में भी चुनाव होना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने अदालतों में स्पष्ट किया है कि प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के चलते अभी चुनाव कराना संभव नहीं है।
Chatra sangh Chunav 2026 Latest Update
फिलहाल राजस्थान में छात्र संघ चुनाव 2026 की तारीख घोषित नहीं हुई है। राज्य सरकार या उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
- पिछले तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं।
- राजस्थान विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं।
- मामला राजस्थान हाईकोर्ट में भी पहुंचा है, लेकिन अभी तक सरकार ने चुनाव की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है।
राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं करते, तब तक चुनाव की तारीख बताना संभव नहीं है। वर्तमान में छात्र संगठनों की मांग और न्यायिक कार्यवाही के चलते इस मुद्दे पर लगातार चर्चा जारी है।







