राजस्थान न्यूज़राष्ट्रीय खबर बैंकिंग न्यूज़योजना अपडेटस्पोर्ट्ससरकारी पोर्टल्सएजुकेशनदस्तावेज मौसमसरकारी रिजल्टअन्य

Rajasthan Cet 12th level Admit Card: सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम सिटी जारी

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर (Exam City), परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड का इंतजार है।

ताजा अपडेट के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले और परीक्षा केंद्र की जानकारी 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध करवाए जाने की बात सामने आई है। आलोक राज जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज एग्जाम सिटी लिंक जारी होने की बात कही है।

Rajasthan CET 12th Level Exam City 2026 Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के सोशल मीडिया पर दिए गए जवाब के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और परीक्षा केंद्र की जानकारी 3–4 दिन पहले देने की बात कही गई है।

इस हिसाब से 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी नवंबर के अंतिम दिनों से पहले उपलब्ध हो सकती है। लेकिन बोर्ड की ओर से लिंक एक्टिव होने की निश्चित तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन किसी के रिप्लाई में आज जारी होने की बात कही है।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

RSSB के जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी।

परीक्षा तिथिपहली पारीदूसरी पारी
1 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
2 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेदोपहर 3:00 से 5:30 बजे
3 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से 12:30 बजेदोपहर 3:00 से 5:30 बजे

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कब जारी होगा?

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिलहाल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है।

ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट जैसी जानकारी होगी।

Rajasthan CET Exam City 2026 कैसे चेक करें?

एग्जाम सिटी लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।

  2. वेबसाइट पर CET 12th Level Exam City 2026 से संबंधित लिंक देखें।

  3. लिंक पर क्लिक करके मांगी गई लॉगिन जानकारी भरें।

  4. सबमिट करते ही आपकी परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

नोट: लॉगिन प्रक्रिया और लिंक का नाम बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार हो सकता है।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप अपनाएं:

  1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Admit Card सेक्शन खोलें।

  3. CET Senior Secondary Level 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  4. मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

  6. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा में जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।

  • अपने साथ मूल फोटो पहचान पत्र रखें।

  • एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा तिथि और शिफ्ट ध्यान से देखें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

  • बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा सामग्री लेकर जाएं।

RSSB ने यह भी सलाह दी है कि यदि पहचान पत्र पर लगी फोटो 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें। फोटो का मिलान प्रवेश पत्र और अभ्यर्थी के चेहरे से होना जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें