Maa Yojnaa Rajasthan: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मां योजना

Maa Yojnaa Rajasthan: राजस्थान सरकार के द्वार राजस्थान के नागरिकों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है, जिसमे राज्य के आम नागरिकों को लाभ मिल सके इस प्रकार सरकार द्वारा शूरू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मां योजना है जिसमे नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा गया है।

मां योजना राजस्थान क्या है?

राजस्थान सरकार सदैव प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की नई नई योजनाएं लाती है जिसमे नागरिकों को फ्री दवां एवं जांच का लाभ मिल सके ।

इसी कड़ी में अब सरकार ने पहले से चली आ रही राजस्थान की सबसे बड़ी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना रखा और उसी को सरकार ने शॉर्ट में maa Yojnaa का नाम दिया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाते वालों के लिए आ गई 2 बड़ी खुशखबरी ! सबको मिलेगा फायदा

Mukhyamantri Ayushman Arogya Yojana Rajasthan Overview 

योजना का नाम मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
किसने शुरू की राजस्थान सरकार ने
सम्बंधित विभाग/मंत्रालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान
योजना का उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना।
लाभार्थी राजस्थान के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार, साथ ही अन्य परिवार भी लाभ ले सकेंगे।
ऑफिसियल वेबसाइट RajasthanSuchna

राजस्थान मां योजना के लाभ और विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री मां योजना के माध्यम से राजस्थान के  सभी नागरिकों को चिकित्सा वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे, NFSA List और SECC श्रेणियां के नागरिकों को लाभ मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ छोटे सीमांत किसान और संविदा श्रमिकों को भी निशुल्क प्रदान किया जाता है।
  • जो भी परिवार पात्र श्रेणी के अंतर्गत नहीं आते हैं वह प्रतिवर्ष 850 रुपए का प्रीमियम भुगतान कर बीमा करवा सकते हैं।
  • महिलाओ को मां वाउचर योजना का भी लाभ मिलेगा।
  • MAA योजना का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाना है।

MAA Yojana Rajasthan Elejibility 

  • राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए।
  • जन-आधार कार्ड में नाम जुडने के पश्चात ही किया जा सकेगा निःशुल्क इलाज।
  • सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आपको निशुल्क उपचार मिलेगा।
  • आवेदक के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है ताकि पूरे परिवार का डाटा उसमे आ सके।

Rajasthan Maa Yojana Registration Documents

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • एसएसओ आईडी
  • परिवार के मुखिया का चयन
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य जरुरी दस्तावेज

मां वाउचर योजना का सम्पूर्ण प्रदेश में  शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश में मा वाउचर योजना का शुभारम्भ करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में शुरू हो रही इस योजना से दूर दराज के क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी जांच सेवा उपलब्ध करवाने के लिए मा वाउचर योजना अब सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होगी। इस योजना के माध्यम से राजकीय सोनोग्राफी केन्द्रों के साथ-साथ निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

How To Apply Maa Yojnaa Rajasthan

  • सबसे पहले आप सभी को राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasastan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब सिटीजन सर्विस को क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने राजस्थान के सभी सर्विस सामने होगी।
  • अब आपको इसमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना या Maa Yojnaa नाम से भी देख सकते है।
  • Maa Yojana Rajasthan पर क्लिक करने के बाद आपको ये नए पेज आयुष्मान, आरोग्य योजना पोर्टल पर ले जायेगा।

Maa Yojnaa Rajasthan

  • अब आपको अगले पेज पर दो विकल्प मिलेंगे पहला Free विकल्प और दूसरा Paid।
  • अगर आप राजस्थान के किसान या संविदा कर्मचारी है तो आपको फ्री विकल्प का चयन करना होगा। अन्यथा दूसरे विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज पर अपना जन आधार कार्ड आईडी, जन आधार पंजीयन संख्या या आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • आपको अपने परिवार के किसी एक सदस्य में से अपने डिजिटल हस्ताक्षर करने के लिए उनके आधार नंबर पर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को सत्यापित करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपको फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाना चाहते है Yes/No

 

Leave a Comment