Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Hindi: राजस्थान की 25 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट लाइव, यहां से देखे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Hindi: राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अब सामने आने लगे हैं क्योंकि वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना प्रभुत्व बनाए रखा था।

प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में कोटा, जालौर, सीकर, नागौर, चुरू, झुंझुनू, टोंक-सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर शामिल हैं, जहां तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वोटों की गिनती 29 निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है।

कांग्रेस राज्य अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 12 से 13 सीटों पर जीत का दावा किया है, जिनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह क्षेत्र भरतपुर भी शामिल है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर मतगणना के दौरान राज्य में दंगा फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live 

राजस्थान की 25 ही लोकसभा सीटों के नतीजे

1- श्री गंगानगर-हनुमानगढ़ :- कुलदीप इंदौरा (कांग्रेस)

2- चुरू :- राहुल कस्वां (कांग्रेस)

3- सीकर :- अमराराम (कांग्रेस गठबंधन)

4- अलवर :- भूपेंद्र यादव (बीजेपी)

5- बीकानेर :- अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)

6- जालौर- सिरोही :- लुम्बाराम चौधरी (बीजेपी)

7- जयपुर शहर :- मंजू शर्मा (बीजेपी)

8- अजमेर :- भागीरथ चौधरी (बीजेपी)

9- कोटा बूंदी :- ओम बिरला (बीजेपी)

10- राजसमन्द :- महिमा सिंह (बीजेपी)

11- पाली :- पी.पी. चौधरी (बीजेपी)

12- भीलवाड़ा :- दामोदर अग्रवाल (बीजेपी)

13- उदयपुर :- मन्नालाल रावत (बीजेपी)

14- चित्तौड़गढ़ :- सीपी जोशी (बीजेपी)

15- नागौर :- हनुमान बेनीवाल (कांग्रेस गठबंधन)

16- भरतपुर :- संजना जाटव (कांग्रेस)

17- करौली-धोलपुर :- भजनलाल जाटव (कांग्रेस)

18- दौसा :- मुरारी लाल मीणा (कांग्रेस)

19- टोंक- सवाईमाधोपुर :- हरीश मीणा (कांग्रेस)

20- झुंझुनू :- बृजेन्द्र ओला (कांग्रेस)

21- डूंगरपुर-बांसवाड़ा :- राजकुमार रोत (कांग्रेस गठबंधन)

22- बारां-झालावाड़ :- दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

23- बाड़मेर-जैसलमेर :- उम्मेदाराम बेनीवाल (कांग्रेस)

24- जयपुर ग्रामीण :- राव राजेन्द्र सिंह (बीजेपी)

25- जोधपुर :- गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)

Leave a Comment